एसआईटी मंगलवार को बरगाड़ी में गवाहों के बयान करेगी दर्ज

Published On

फरीदकोट (एजेंसी)। बेअदबी मामले में हाल में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) (SIT)मंगलवार को बेहबल कलां गोलीबारी के गवाहों के बयान दर्ज करेगा।

उक्त घटना में बेअदबी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे दो लोगों की मौत हो गई थी। अवर पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) प्रबोध कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने पिछले शुक्रवार को फरीदकोट में अपना शिविर कार्यालय बनाया था और बरगाड़ी तथा कोटकपुरा के पुलिस प्रभारियों के बयान दर्ज कर चुके हैं। कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक और एसआईटी के सदस्य सतिंदर सिंह ने कहा कि कोई भी गवाह आकर अपना बयान दर्ज करा सकता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts