पीसीएस न्यायिक निर्वाचित प्रियंका को किया सम्मानित

Published On

कड़ी मेहनत और पक्के इरादे से सफलता जरुर मिलती है : प्रियंका

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। रियात ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस पटियाला कैंपस (Patiala Campus) द्वारा पीसीएस ज्यूडिशियल में चयनित कॉलेज की पुरानी छात्रा प्रियंका को कॉलेज में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित करके सम्मानित किया गया है। Patiala News

कैम्पस निदेशक डॉ. संजीव सिंह ने बताया कि नवनियुक्त पीसीएस ज्यूडिशियल प्रियंका ने रियात ग्रुप के बहरा लॉ कॉलेज, पटियाला कैंपस से कानून की डिग्री हासिल की थी। इस कॉलेज के एक मेधावी छात्र की नई नियुक्ति होने के कारण कॉलेज ने छात्र को सम्मानित करने के लिए एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। Patiala News

उन्होंने बताया कि छात्रा प्रियंका का संस्था के मुख्य द्वार पर संस्था प्रधान, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा फूल मालाओं एवं ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि लॉ की डिग्री लेने के दौरान ही प्रियंका की शादी हो गई थी। प्रियंका ने पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए पांच साल तक लॉ कॉलेज में पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया और अपनी मंजिल तक पहुंची। इस मौके पर प्रियंका ने कहा कि कड़ी मेहनत और पक्के इरादे से सफलता जरुर मिलती है। इस मौके पर प्रीतम सिंह जौहल, लॉ कॉलेज प्रिंसिपल बलजिंदर कौर और पटियाला बार एसोसिएशन के करीब एक दर्जन वकील और सौ विद्यार्थी मौजूद थे। Patiala News

यह भी पढ़ें:– नागरिक अधिकार पत्र प्रशासन की पारदर्शिता को सुनिश्चित करता ‘हथियार’

About The Author

Related Posts