भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने ‘सच कहूँ’ के पत्रकारों को किया सम्मानित

Published On

Honored to Sachkahoon | कोरोना की महामारी पर निष्पक्ष पत्रकारिता भी देश सेवा: रणदीप द्योल

संगरूर(सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को सच कहूँ के संगरूर से प्रतिनिधियों गुरप्रीत सिंह और नरेश कुमार का विशेष तौर पर सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा की जिला स्तरीय टीम के बड़ी संख्या सदस्यों के अलावा भाजपा के जिला प्रधान रणदीप सिंह दयोल और पार्टी के प्रांतीय नेता जतिन्दर कालड़ा भी मौजूद थे। इस सम्मान मौके बातचीत करते रणदीप सिंह दयोल ने कहा कि आज जब समूह विश्व में कोरोना की महामारी फैली हुई है तो ऐसे माहौल में सच-कहूँ अखबार की ओर से निरंतर लोग हितैषी कवरेज के साथ लोक सेवा की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे मौके निष्पक्ष पत्रकारिता करना भी देश सेवा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से यह मुहिम चलाई हुई है कि जो कोरोना माहौल में लोग सेवा में लगे हुए हैं, उनमें चाहे वह डॉक्टरी अमला हो, पुलिस कर्मचारी हों, पत्रकार हों आदि सभी का सम्मान किया जा रहा है। इस मौके जतिन्द्र कालड़ा ने कहा कि भाजपा की ओर से यह फैसला किया गया है कि सभी पत्रकारों का विशेष तौर पर सम्मान किया जायेगा, जिसके अंतर्गत हम संगरूर के सभी पत्रकारों का विशेष सम्मान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सच कहूँ के पत्रकारों गुरप्रीत सिंह और नरेश कुमार ने पिछले लंबे समय से जिला संगरूर की समस्याएं उठाकर प्रशासन और सरकार के ध्यान में लाई हैं, जिस कारण यह विशेष तौर पर सम्मान के पात्र हैं। इस मौके भाजपा के सीनियर नेता कोमलदीप जोशी, नवदीप सिंह युवा मोर्चा नेता, रोमी गोयल मंडल प्रधान संगरूर भी मौजूद थे।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts