CM Bhagwant Mann: चन्नी को दिया अल्टीमेटम खत्म, अब सीएम मान ने किया बड़ा सनसनीखेज खुलासा

Published On

मामला : नौकरी के लिए 2 करोड़ रुपये मांगने का

जालंधर। पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने दावा किया है कि पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ( Charanjit Singh channi) के भतीजे ने नौकरी के बदले में 2 करोड़ रुपये मांगे थे। उन्होंने बुधवार को उस क्रिकेटर को मीडिया के सामने पेश किया है जिसने चन्नी के भतीजे पर नौकरी के बदले में 2 करोड़ रुपये मांगने का खुलासा किया था। सीएम मान ने जस इंदर सिंह  (Cricketer Jasinder Singh) नाम के एक क्रिकेटर को मीडिया से रूबरू कराया है। इस दौरान इसके साथ जस इंदर के पिता मनजिंदर सिंह भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:– तंबाकू रोकथाम के लिए प्रचार की कमी

सीएम भगवंत मान ने कुछ पेपर पेश करते हुए दावा किया कि क्रिकेटर जस इंदर सिंह से ही चन्नी के भतीजे जश्न ने नौकरी के बदले में 2 करोड़ रुपये की मांग की थी। गुरुद्वारे में अपनी सफाई देने वाले चन्नी अपने भतीजे से एक बार फिर पूछ लें कि उसने पैसे मांगे थे या नहीं? CM Bhagwant Mann

बता दें कि जस इंदर सिंह क्रिकेटर इस समय आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से खेल रहे हैं। उसने 19 मई को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान को इस पूरे एपिसोड के बारे में बताया था। हिमाचल से पंजाब पहुंचने के बाद भगवंत मान ने बड़े विश्वास के साथ कहा था कि अब चन्नी खुद सबकुछ कबूल कर लें नहीं तो उस क्रिकेटर को मीडिया के सामने पेश कर सारी पोल खोल दी जाएगी। लेकिन चन्नी ने कबूल नहीं किया जिसको देखते हुए सीएम मान ने मीडिया के सामने क्रिकेटर जस इंदर और चन्नी की मुलाकात की फोटो दिखाई और चन्नी से सवाल किया कि ये खुद चन्नी ही है या कोई और है। CM Bhagwant Mann

मुलाकात के गवाह हैं उस दौरान के उपमुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू

चन्नी के उक्त क्रिकेटर के साथ फोटो ने चन्नी के झूठ की पोल खोल कर रख दी है। इस संबंध में क्रिकेटर के पिता मनजिंदर सिंह ने भी बताया कि उस दौरान के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के साथ उनके बेटे जस इंदर की 9 नवंबर 2021 को 10 मिनट तक मुलाकात हुई थी। तब चन्नी के साथ उस समय के दौरान के उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी और पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू भी थे। इसके अलावा सीएम मान ने उस दिन के कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र भी मीडिया को दिखाया। CM Bhagwant Mann

क्रिकेटर जस इंदर के पिता ने बताया कि जब दो लाख रुपये देने के लिए चन्नी के भतीजे जश्न से मिला तो जश्न उनको बोला था कि चलो गाड़ी में बैठकर हिसाब करते हैं। ऐसे में मनजिंदर सिंह ने कहा कि पैसे तो उनकी जेब में ही हैं। ये सुनकर जश्न ने पूछा कि कितने हैं तो उन्होंने बताया कि 2 लाख रुपये हैं। ऐसे में जश्न ने चरणजीत चन्नी की सारी बात बताई और थोड़ी देर बाद चन्नी ने बाहर आकर उन्हें जलील करना शुरू कर दिया कि तुम्हारा लड़का कौन सा ओलंपिक मेडल लेकर आया है? मनजिंदर सिंह ने बताया कि उस दौरान कांग्रेसी विधायक बलबीर सिंह सिद्धू भी मौके पर ही मौजूद थे।

About The Author

Related Posts