Reflector: ट्रस्ट ने ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर
ट्रस्ट ने ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर
श्री मुक्तसर साहिब, सच कहूँ/सुरेश गर्ग। Sri Muktsar Sahib News: मानवता की भलाई के लिए किए जा रहे समाजसेवी कार्यों की कड़ी के तहत सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जिला ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से श्री मुक्तसर साहिब में विभिन्न वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के जिला प्रधान अरविंदर पाल सिंह चहल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा है और बेमौसमी धुंध के कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
ऐसे मौसम में वाहनों पर लगे रिफ्लेक्टर दूर से ही चमकते दिखाई देते हैं, जिससे पीछे से आने वाले वाहन चालकों को आगे चल रहे वाहन का समय रहते पता चल जाता है और हादसों से बचाव हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य कीमती मानव जीवन को सड़क हादसों का शिकार होने से बचाना है। इस दौरान जिला ट्रैफिक पुलिस के एएसआई गुरजंट सिंह पीसीआर ने डॉ. ओबराय और ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मानव जीवन बेहद कीमती है और ऐसे समाजसेवी प्रयास सड़क हादसों को कम करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
Comments