प्रदेश में कल बारिश की संभावना, बठिंडा में पारा शून्य

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। दो दिन की राहत के बाद रविवार से पंजाब में मौसम बदल जाएगा। 29 और 30 जनवरी को सभी शहरों में बारिश के आसार हैं। इससे रात के तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। वहीं, पहाड़ों में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद पंजाब के शहरों में तापमान काफी नीचे चले गए हैं। बठिंडा में तापमान शून्य के करीब 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। इसके मैदानी इलाकों में बारिश होगी और पहाड़ों में बर्फबारी होगी। तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें:– लॉरेंस गैंग के नाम पर दो पार्षदों व चिकित्सक से मांगी फिरौती

मौसम विभाग ने दो दिन के लिए पंजाब में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उसके बाद मौसम खुल जाएगा। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं पर विराम लगा। इससे शुक्रवार को मौसम साफ रहा। धूप खिली। इस बीच पंजाब में न्यूनतम तापमान फिर से नीचे चला गया है। अमृतसर में 3.3, चंडीगढ़ में 6.9, फिरोजपुर में 1.2, जालंधर में 4.7, लुधियाना में 6.8 और पटियाला में 5.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts