पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Published On

सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल
लुधियाना। स्थानीय शहर में पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। महिला ने पति को कोई जहरीली वस्तु खिला दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पति को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान वरुण मित्तल के रुप में हुई है। वरुण के शव को सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने वरुण की मौसी के बेटे कपिल कुमार निवासी बानिया मोहल्ला फिल्लौर की शिकायत पर आरोपी पत्नी शिल्पा और पड़ोसी जसवंत राज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दिया है।

आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कपिल कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शिल्पा के पड़ोसी जसवंत राज के साथ अनैतिक थे। इस कारण वरुण को वह रास्ते का रोड़ा समझने लगे थे। दोनों आरोपियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। 14 फरवरी को वरुण को कोई जहरीली वस्तु खिलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जा रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts