शिक्षा और रोजगार
गांधी जयंती पर खादी पर 20 प्रतिशत छूट
Published On
उदयपुर। राजस्थान में गांधी जयंती के उपलक्ष में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी के वस्त्रों पर 20 प्रतिशत छूट दी जाएगी। बोर्ड के संभाग अधिकारी (खादी) गुलाबसिंह गरासिया ने बताया कि बोर्ड द्वारा गांधीजी की 151 वीं जयंती के उपलक्ष में खादी के वस्त्रों की बिक्री पर दो अक्टूबर से 31 दिसंबर 2020 तक 20 प्रतिशत छूट दी जाएगी। गरासिया ने उपभोक्ताओं को इस छूट का लाभ उठाने की अपील की है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।