शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय में बैसाखी पर्व व अंबेडकर जयंती बड़े उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाई

Published On

गोलूवाला(सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। ग्रामीण अंचल श्रीगुरुसर मोड़िया स्थित शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय में मंगलवार को बैसाखी पर्व एवं डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े उत्साह, श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने पंजाबी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए लोकगीत, भांगड़ा एवं गिद्दा जैसी मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। इन रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। Shri Gurusar Modia News

इसी क्रम में डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात आयोजित व्याख्यान सत्र में एनएसएस प्रभारी ललिता (सहायक प्राध्यापक, हिंदी) ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष एवं उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नवजोत कौर गिल ने बैसाखी पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। Shri Gurusar Modia News

About The Author

Related Posts