सिविल ड्रेस में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने मनचलों को सिखाया सबक

टाउन व जंक्शन के सार्वजनिक स्थलों पर चलाया डिकॉय ऑपरेशन

Published On

Civil-Dress-Women-Policeहनुमानगढ़। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस ने मंगलवार को शहर में विशेष ‘डिकॉय ऑपरेशन’ चलाकर मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज के निर्देशानुसार तथा जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। Hanumangarh News

एएसपी मुख्यालय अरविंद बिश्नोई के नेतृत्व में शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, मॉल, सिटी सेंटर एवं पार्कों में सादा वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर कार्रवाई करना था।

ऑपरेशन में महिला पुलिस थानाधिकारी रजनदीप कौर, उप निरीक्षक संतोष ढाका, टाउन थाना से उप निरीक्षक ज्योति कड़वासरा, जंक्शन थाना से उप निरीक्षक चूँका एवं सहायक उप निरीक्षक गायत्री चौधरी सहित कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, पुलिस लाइन और विभिन्न थानों की महिला कार्मिक शामिल रहीं। सादा वर्दी में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने सार्वजनिक स्थानों पर सक्रिय मनचलों को रंगे हाथ पकड़ लिया। अभियान के दौरान करीब एक दर्जन युवकों को शांति भंग की आशंका में हिरासत में लिया गया।

अचानक हुई कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने महिलाओं से आपात स्थिति में राजकोप सिटीजन ऐप के एसओएस फीचर, महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस कंट्रोल रूम 01552-261105 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9530432468 का उपयोग करने की अपील की है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts