Hanumangarh Waterlogging: बिन बारिश 100 फुटी रोड अंडरब्रिज में रोज भर रहा पानी, राहगीर परेशान

एक सप्ताह से अधिक समय से बनी जलभराव की समस्या, लीकेज की आशंका

Published On

Hanumangarh Waterlogging: हनुमानगढ़। जंक्शन शहर के 100 फुटी रोड स्थित अंडरब्रिज में पिछले करीब दस दिनों से प्रतिदिन जलभराव की समस्या बनी हुई है। बरसात नहीं होने के बावजूद अंडरब्रिज में पानी जमा होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है।

अंडरब्रिज में लगातार पानी जमा होने के कारण आसपास के लोगों में किसी पाइप लाइन में लीकेज होने की आशंका है। प्रतिदिन पानी भरने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। समस्या को लेकर शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहल ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता को अवगत करवाते हुए जल्द समाधान की मांग की, ताकि राहगीरों को परेशानी से निजात मिल सके।
अंडरब्रिज के अंदर समस्या की सूचना के लिए अंकित मोबाइल नंबरों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सुशील बहल ने बताया कि इन नंबरों में कुछ अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं या उनके पास अब चार्ज नहीं है, लेकिन अंडरब्रिज में अभी भी पुराने अधिकारियों के मोबाइल नंबर ही अंकित हैं। ऐसे में वर्तमान अधिकारियों के संपर्क नंबर अपडेट करने की जरूरत भी सामने आई है। मामले को लेकर सुशील बहल की ओर से वर्तमान अधिशासी अभियंता हनुमान रत्नू से दूरभाष पर बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि अंडरब्रिज में जमा पानी सीवरेज और वॉशिंग लाइन का है। उन्होंने यह भी बताया कि समस्या के संबंध में नगर परिषद के अधिशासी अभियंता को अवगत करवा दिया गया है।

About The Author

Related Posts