रमनदीप कौर ने हासिल किया प्रथम स्थान

Published On

जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में 10 से 20 फरवरी तक मनाए जा रहे राजस्थान युवा पखवाड़ा के अन्तर्गत रविवार को टाउन स्थित राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गांधी और नया भारत विषय पर सीनियर वर्ग की जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। प्रतियोगिता का आयोजन नोडल अधिकारी अनमोल कुमार शर्मा की ओर से करवाया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में जिले भर महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बेबी हैप्पी टीटी महाविद्यालय हनुमानगढ़ की बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा रमनदीप कौर (Ramandeep Kaur) ने हासिल किया।

द्वितीय स्थान राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय हनुमानगढ़ की बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा दीया एवं तृतीय स्थान राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय हनुमानगढ़ की बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा रितिका सैनी तथा रेयान महाविद्यालय हनुमानगढ़ की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रजनी बंसल ने संयुक्त रूप से हासिल किया।

नोडल अधिकारी अनमोल कुमार शर्मा ने बताया कि राजस्थान युवा पखवाड़ा के अन्तर्गत 16 फरवरी को भाषण प्रतियोगिता व 19 फरवरी को गीत प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय में करवाया जाएगा। निर्णायक मण्डल में राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर की सुप्रिया लिम्बा, संस्कार टीटी महाविद्यालय हनुमानगढ़ की हरकिरत एवं व्यापार मण्डल विद्यालय हनुमानगढ़ की प्राचार्य संजू गाडिया रही। इस मौके पर महाविद्यालय कार्यालय कार्मिक सुन्दरलाल शर्मा एवं इन्द्रा देवी सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।(Ramandeep Kaur)

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts