जयपुर में 1 डिग्री पहुंचा तापमान

Published On

अस्पतालों में बढ़ रही है मरीजों की संख्या (cold)

जयपुर। राजधानी में एक डिग्री तापमान है। ऐेसे में कड़ाके की सर्दी ने लोगों को बीमार (cold) कर दिया है। सवाई मानसिंह अस्पताल, जेके लोन अस्पताल की ओपीडी में 20 से 25 प्रतिशत मरीज बढ़ गए हैं। अस्पतालों में अस्थमा, साइनस, गले के इंफेक्शन के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। साथ ही बढ़ती ठिठुरन के चलते सर्दी-जुकाम के मरीज अस्पतालों में चक्कर लगा रहे हैं। चिकित्सकों ने मौसमी बीमारियों को लेकर अलर्ट जारी कर रखा है।चिकित्सकों का कहना है कि हाड़ कंपाती सर्दी से बचकर रहे। शरीर को पूरी तरह से ढककर रखे। सवाई मानसिंह अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि सर्दी में अस्थमा, सीओपीडी के मरीज पहले ओपीडी में 100 मरीज आते थे, जो बढ़कर 150 से 200 हो गए हैं।

-अस्थमा भवन के डायरेक्टर डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस मौसम में अस्थमा, सीओपीडी के मरीज हाइ रिस्क पर रहते हैं। सर्दी के कारण वाहनों से निकले धुएं के कण जमीन की सतह पर ही जम जाते हैं।

  • ऐसे में मॉर्निंग वॉक करने वाले अस्थमेटिक मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है।
  • अस्थमा और सीओपीडी से अटैक की संख्या सर्दी में 20 से 30 प्रतिशत बढ़ गई है।
  • जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक गुप्ता ने बताया कि सर्दी-जुकाम, अस्थमा के मरीज बढ़ गए हैं।
  • एक दिन में 1252 मरीजों की ओपीडी रही।
  • इनमें सर्दी-जुकाम के 202, निमोनिया के 55, उल्टी-दस्त के 29, बुखार के 242, अस्थमा के 48 मरीज आए।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts