संगरिया ब्लॉक के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने फिर पेश की मानवता की मिसाल

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

सेवादारों ने ली एक और मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की सुध

संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। हनुमानगढ़ रोड पर लावारिस हालत में घूम रहे लगभग 50 वर्षीय एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसकी सेवा-संभाल शुरू की है। जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़ के सेवादारों ने इस व्यक्ति को बेहद दयनीय स्थिति में देखा और तुरंत संगरिया ब्लॉक के सेवादारों को सूचित किया। Sangaria News

बुजुर्ग की सार-संभाल कर शुरू की परिजनों की तलाश

मौके पर पहुंचे सेवादारों ने देखा कि व्यक्ति भूख-प्यास से व्याकुल था और उसके कपड़े बेहद गंदे व बदबूदार थे। सेवादारों ने पहले उसे चाय-पानी पिलाया और पुलिस को सूचना देकर उसे संगरिया स्थित ‘मानवता भलाई केंद्र’ ले आए। केंद्र में सेवादार विनोद हांडा ने व्यक्ति की कटिंग कर उसे नहलाया और नए कपड़े पहनाए। चिकित्सीय उपचार और सेवा के बाद व्यक्ति की हालत में कुछ सुधार हुआ है, जिसने अपना नाम रामू माली बताया है। हालांकि, अभी तक उसके घर के पते की पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। Sangaria News

अब तक सैकड़ों को मिला चुके हैं परिवार से

सेवादार महेश गोयल इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से संगरिया ब्लॉक अब तक सैकड़ों ऐसे गुमशुदा लोगों का इलाज करवाकर उन्हें परिजनों से मिलवा चुका है। इस सेवा कार्य में लालचंद इन्सां, महेश गोयल, अमरा राम, गोपाल इन्सां और बबलू इन्सां विनोद हांडा इन्सां सुरेन्द्र जग्गा मुख्य रूप से जुटे हुए हैं। सेवादारों ने मोबाईल नंबर जारी करते हुए आमजन से अनुरोध करते हुए कहा कि उक्त व्यक्ति से संबंधित जानकारी हो व कोई इस व्यक्ति को पहचानता है या इसके परिजनों के बारे में जानकारी रखता है, तो इन नंबरों 9413714295, 9413514414, 8005630276 पर जानकारी दें। Sangaria News

About The Author

Related Posts