दु:खद: जीप के नहर में गिरने से एक ही परिवार के बहे 5 सदस्यों में 2 की तलाश जारी

Published On

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में जीप के इंदिरा नहर में गिर जाने से एक ही परिवार के बहे पांच लोगों में दो की सोमवार को भी दूसरे दिन भी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार रविवार को क्षेत्र के रंजीतपुरा गांव के पास जीप के नहर में गिर जाने से भुरानपुरा निवासी हरीश जाखड़ , पत्नी सुमन , पुत्री मीनाक्षी (14), पुत्र मनीष (07) और भाई की पत्नी मंजू (36) पानी में डूब गये। मौके पर पहुंची पुलिस एवं बचाव दल ने सुमन, मीनाक्षी एवं मंजू के शव निकाल लिए गए जबकि हरीश और पुत्र मनीष की सोमवार को भी नहर में तलाश जारी रही है। पुलिस ने बताया कि हरीश जाखड़ अपने परिवार के साथ सगाई के मामले में नौरंगदेसर जा रहे थे कि उनकी जीप इंदिरा गांधी नहर की आरडी-50 के पास अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने दुख व्यक्त किया हैं। डा पूनियां ने दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts