वडोदरा में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, 15 घायल

Published On

वडोदरा। गुजरात में वडोदरा शहर के पानीगेट क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी तथा अन्य 15 घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त चिराग कोरडिया ने बताया कि वाघोडिया चौकड़ी की वैकुंठ सोसायटी के निकट आज तड़के एक टेम्पो और ट्रेलर में टक्कर हो गयी। हादसे में टेम्पो सवार 26 लोगों में से 11 लोगों की मौत हो गयी तथा अन्य 15 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पायी है। सभी सूरत से दर्शनों के लिए पावागढ़ की ओर जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts