कोरोना से जंग : देश में 8503 नए केस मिले, 131.18 करोड़ टीके लगे

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोविड टीकाकरण अभियान में पिछले 24 घंटे के दौरान 74.5 लाख कोविड टीके लगाये गये और इसके साथ ही अब तक कुल टीकाकरण 131.18 करोड़ से अधिक हो गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 74 लाख 57 हजार 970 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 131 करोड़ 18 लाख 87 हजार 257 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 8503 नए मामले सामने आए हैं। देश में अभी 94 हजार 943 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। यह संक्रमित मामलों का 0.27 प्रतिशत है। इसी अवधि में 7678 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 41 लाख पांच हजार 66 कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.36 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 12 लाख 93 हजार 412 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 65 करोड़ 32 लाख 43 हजार 539 कोविड परीक्षण किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts