भर-भरा कर गिरा जर्जर मकान, मलबे में दबकर सामान हुआ नष्ट

Published On

बुलन्दशहर (कपिल देव इन्सां)। स्याना क्षेत्र के गांव वैरा फिरोजपुर में एक जर्जर मकान भर- भरा कर गिर गया। मलबे में दबकर पड़ोसी किसान का सामान नष्ट हो गया। मलबे की चपेट में आकर किसान के पालतू पशु भी घायल हो गए। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश अब आफत बनती जा रही है। रुक रुक कर हो रही बारिश से जहां विभिन्न स्थानों पर जल भराव हो गया। वही गांव वैरा फिरोजपुर में एक जर्जर मकान गिर गया।

किसान सुभाष सिंह ने बताया कि देर रात तेज आंधी के साथ आई बारिश के बाद पड़ोस का जर्जर मकान धराशाही हो गया। मलबे में उनका कीमती सामान दब गया। जिसके चलते हैं उन्हें लाखों रुपए की आर्थिक हानी हो गई। वहीं किसान के पशु भी मालबे की चपेट में आने से घायल हो गए। किसान सुभाष सिंह ने बताया कि मामले की सूचना राजस्व विभाग को दी गई है। आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। एसडीम देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मकान गिरने की सूचना पर मौके पर संबंधित लेखपाल को भेजा गया है। साथ ही किसान की आर्थिक मदद कराए जाने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। एसडीएम ने बताया कि मौके का मुआयना कराया जा रहा है।

जर्जर मकान गिरने से मची अफरा तफरी

मकान गिरने से अफरा तफरी मच गई। जोरदार आवाज के साथ मकान गिरने के बाद आसपास के लोग अपने घरों से बाहर आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात आई तेज बारिश के बाद अचानक जर्जर मकान धराशाही हो गया। गनीमत रही उसे समय वहां से कोई नहीं गुजर रहा था। बड़ा हादसा होते-होते टला।

About The Author

Related Posts