UP Railway News: यूपी के इस जिले में यात्रियों से वसूला गया 67910 रुपए का जुर्माना

Published On

UP Railway News:  प्रयागराज (एजेंसी)। प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर सघन टिकट अभियान चलाकर टिकट रहित, अनियमित यात्रा, अवैध वेंडिंग, गंदगी फैलाने वालों, धूम्रपान एवं अंबुक्ड लगेज वालों से 67910 रूपए जुर्माना वसूल किये गये। आधिकारिक सूत्रो ने बताया कि प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान मे गाड़ी संख्या 13201(पटना- मुंबई एलटीटी) मुंबई एलटीटी जनता एक्सप्रेस , गाड़ी संख्या 09025(वलसाड से दानापुर) दानापुर स्पेशल की सघन जांच की गयी। जांच अभियान में टिकट रहित, अनियमित यात्रा, अवैध वेंडिंग, गंदगी फैलाने वालों, धूम्रपान एवं अंबुक्ड लगेज वालों पर जुमार्ना लगाया गया।

उन्होंने बताया कि जांच अभियान में कुल 109 यात्रियों से 67910 रूपए जुमार्ना वसूल किया गया, जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 108 यात्रियों से 67710 रूपए तथा गंदगी फैलाने वाले एक यात्री से 200रुपए वसूल किए गए। उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलगाड़ी तथा रेल परिसर में गन्दगी न/न फैलाएं, कूड़ा कूड़ेदान में ही डाले तथा वैध टिकट के साथ यात्रा करें। रेलवे अपने सभी यात्रियों का सम्मान करती है और उनकी सुखद यात्रा की कामना करती है।

About The Author

Related Posts