Aam Aadmi Party: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ की डॉक्टर इकाई ने किया प्रदर्शन

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Aam Aadmi Party: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और 23 दिनों तक उन्हें इंसुलिन नही देने के विरोध में आप कार्यकतार्ओं और पार्टी की डॉक्टर इकाई ने आज भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया समूह के प्रत्याशी एवं ‘आप’ के वरिष्ठ नेता कुलदीप कुमार ने इस दौरान कहा कि भाजपा निष्पक्ष चुनाव से भाग रही है इसीलिए बिना सबूत के केजरीवाल को जेल में रखा हुआ है और उनको प्रताड़ित किया जा रहा है। New Delhi

दिल्ली की जनता भाजपा के इस अत्याचार का जवाब अपने वोट से देगी। कुमार ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को कई सुविधाएं दी हैं। उन्होंने दिल्ली की बहनों को बस में मुफ़्त यात्रा की सुविधा दी, लोगों को 24 घंटे फ्री बिजली-पानी दिया, सरकारी स्कूलों और अस्पताल को शानदार किया, ऐसे मुख्यमंत्री को भाजपा ने षड़यंत्र करके जेल में डाला है। New Delhi

दिल्ली की जनता इसका जवाब अपने वोट से देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा यह बताए कि जेल में एक मुख्यमंत्री की सेहत के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है, उनको 23 दिन तक इंसुलिन क्यों नहीं दी गई ? आखिर बिना किसी सबूत और बरामदगी के दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल को जेल में क्यों रखा हुआ है? भाजपा श्री केजरीवाल को गिरफ्तार करके दिल्ली की जनता को परेशान कर रही है। New Delhi

यह भी पढ़ें:– IMD Alerts: आईएमडी की चेतावनी, संभलकर निकलें घरों से बाहर!

About The Author

Related Posts