Actions of Modi Government: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सरकार और सेना के समर्थन में ज्यादा जनता: सर्वे के चौंकाने वाले आंकड़े

Published On

Actions of Modi Government: नई दिल्ली। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी हमले ने सम्पूर्ण राष्ट्र को आक्रोशित कर दिया था। इसके प्रत्युत्तर में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से पाकिस्तान स्थित आतंकी अड्डों को ध्वस्त किया। इस कड़े जवाब के पश्चात जब भारत सामरिक रूप से प्रभावी स्थिति में था, तभी सरकार ने सीजफायर की घोषणा कर दी, जिस पर अनेक सवाल उठे। विपक्ष ने जहां सरकार को घेरने का प्रयास किया, वहीं पाकिस्तान ने सोशल मीडिया के माध्यम से भारत के विरुद्ध दुष्प्रचार शुरू कर दिया। India vs Pakistan

इन परिस्थितियों के बीच आईएएनएस-मैटराइज द्वारा किए गए एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण ने जनता की सोच को सामने रखा है। सर्वे में 9 से 15 मई 2025 के बीच कुल 7,463 नागरिकों (4,702 पुरुष व 2,761 महिलाएं) से राय ली गई। सर्वे का त्रुटि सीमा ±3% रही। India vs Pakistan

प्रमुख निष्कर्ष: | India vs Pakistan

1. क्या ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पाकिस्तान को सबक सिखाने में सफल रहा?
66% लोगों ने कहा – हां

18% – कुछ हद तक सफल

9% – बिल्कुल नहीं

7% – कह नहीं सकते

2. क्या मोदी सरकार आतंकवाद के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई में सक्षम है?
92% – पूरी तरह सक्षम

1% – कुछ हद तक

4% – नहीं

3% – कह नहीं सकते

3. क्या न्यूक्लियर शक्ति संपन्न पाकिस्तान के भीतर घुसकर हमला करना भारत की बड़ी उपलब्धि है?
72% – हां

9% – कुछ हद तक

12% – नहीं

7% – कह नहीं सकते

4. क्या भारत ने पाकिस्तान के न्यूक्लियर कवच को भेद दिया है?
78% – हां

18% – कुछ हद तक

4% – नहीं

5. क्या ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारत की वैश्विक छवि सुदृढ़ हुई है?
73% – हां

16% – कुछ हद तक

9% – नहीं

2% – कह नहीं सकते

6. क्या पीएम मोदी की वैश्विक छवि और सशक्त हुई है?
69% – हां

26% – पहले जैसी ही है

5% – कह नहीं सकते

7. क्या पीएम मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है?
74% – हां

11% – कोई असर नहीं

10% – घटी है

5% – कह नहीं सकते

8. क्या विपक्ष द्वारा उठाए गए सवाल उचित हैं?
27% – हां

9% – कुछ हद तक

57% – नहीं

7% – कह नहीं सकते

9. क्या संसद का विशेष सत्र बुलाने की विपक्ष की मांग उचित है?
33% – हां

8% – कुछ हद तक

45% – नहीं

3% – कह नहीं सकते

10. क्या विपक्ष ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर राजनीति कर रहा है?
57% – हां

14% – कुछ हद तक

26% – नहीं

3% – कह नहीं सकते

11. मोदी बनाम इंदिरा: कौन अधिक सशक्त निर्णय लेने में सक्षम?
42% – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

29% – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी

17% – दोनों

5% – कोई नहीं

7% – कह नहीं सकते

12. क्या वर्तमान सरकार सबसे कठोर निर्णय लेने वाली सरकार रही है?
79% – हां

16% – नहीं

5% – कह नहीं सकते

13. क्या भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान पर दबाव बनाना चाहिए?
66% – हां

22% – नहीं

12% – कह नहीं सकते

14. क्या ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम उचित है?
76% – हां

12% – नहीं

12% – कह नहीं सकते

15. क्या इस कार्रवाई से सरकार और सेना पर जनविश्वास बढ़ा है?
84% – हां

6% – कुछ हद तक

2% – नहीं

8% – कह नहीं सकते

16. पाकिस्तान को सबक सिखाने में सबसे सक्षम नेता कौन?
70% – नरेंद्र मोदी

5% – राहुल गांधी

अन्य नेता जैसे केजरीवाल (2%), अखिलेश (3%), ममता (2%) इत्यादि को सीमित समर्थन प्राप्त हुआ।

Baluchistan:”लोगों को जबरदस्ती गायब कर रहा पाकिस्तान”

About The Author

Related Posts