मन्नामाजरा में बहनोई ने साले को पीटा, घायल

Published On

Kairana। गांव मन्नामाजरा में मकान बेचने को लेकर बहनोई ने अपने साले को लाठी-डंडों से मारपीट करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

बताया गया है कि क्षेत्र के गांव मन्नामाजरा निवासी आस मोहम्मद गांव में स्थित अपना मकान बेचना चाहता है, जबकि जनपद बागपत के गांव रमाला निवासी उसका बहनोई इरशाद इस बात का विरोध करता है। बुधवार को इसी बात को लेकर साले-बहनोई में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि आस मोहम्मद को उसके बहनोई इरशाद ने सिर में लाठी मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद घायल आस मोहम्मद कैराना कोतवाली पहुंचा। जहां पर पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टरों ने उसे गम्भीर हालत के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

About The Author