मुजफ्फरनगर रैली में बिजनौर सीट को भी साध गईं मायावती

Published On

कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा बसपा सुप्रीमो ने बिजनौर सीट से बसपा प्रत्याशी चौधरी विजेंद्र सिंह ने मंच से भरी हुंकार | Muzaffarnagar News

मुजफ्फरनगर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Muzaffarnagar News: मुजफ़रनगर में हुई बसपा की महारैली में बसपा सुप्रीमो मायावती ने बिजनौर और मुजफ़रनगर प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि बिजनौर सीट पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी चौधरी विजेंद्र सिंह और मुजफ्फरनगर सीट से दारा सिंह प्रजापति बहुत बड़े अंतर से जीतने वाले हैं। उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना सादा और भाजपा को कॉर्पोरेट की सरकार बताया।

बसपा सुप्रीमो मायावती के संबोधन से पहले बिजनौर से प्रत्याशी चौधरी विजेंन्द्र सिंह ने मंच से हुंकार भरते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया और द्वेष की राजनीति से परे सामाजिक समरसता और एकता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपनी 10 साल की सरकार में जुमलों और झूठे वादों के अलावा जनता को कुछ नहीं दिया । इसीलिए सभी मिलकर झूठी सरकार को बदलने के लिए वोट दें। Muzaffarnagar News

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी सरकार और मुख्य विपक्षी दलों को जमकर खरी खोटी सुनाई और कहा हम सत्ता के भूखे नहीं हैँ लेकिन सामाजिक परिवर्तन के लिए सत्ता में आना जरुरी है, वक़्त आ गया है ज़ब सर्वसमाज को एक जुट होकर बाबा साहेब अम्बेडकर जी के विचारों और संविधान की रक्षा का जिम्मा उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि इस बार भी भाजपा की सरकार बन गई तो बाबासाहेब के संविधान को नष्ट कर दिया जाएगा। बाबा साहब की जयंती पर मुजफ्फरनगर में बसपा सुप्रीमो की रैली होने का असर देखने को मिला। लाखों की संख्या में भीड़ मायावती को सुनने पहुंची। राजनीतिक हलकों में भी इस रैली को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी की बसपा सुप्रीमो की इस रैली से मुजफ्फरनगर और बिजनौर सीट पर बसपा प्रत्याशियों की स्थिति मजबूत होगी। Muzaffarnagar News

यह भी पढ़ें:– दोस्त ने करवाया दोस्त का अपहरण, दो गिरफ्तार

About The Author

Related Posts