हिंगोखेड़ी के सरकारी स्कूल में हुई चोरी का मुकदमा दर्ज

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: आठ दिन पूर्व गांव हिंगोखेड़ी के सरकारी स्कूल में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने प्रधानाध्यापक की ओर से मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव हिंगोखेड़ी में स्थित संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पवन कुमार ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि विगत 20 मई के रात्रि अज्ञात चोर ने विद्यालय के दो कमरों व रसोई के दरवाजों के कुंडे काटकर वहां से छत के चार पंखे, दो बल्ब व हाथ धोने की आठ टोंटी चोरी कर ली। मामले की जानकारी अगले दिन स्कूल के सामने से गुजर रही गांव की एक महिला ने ग्राम प्रधान को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके चोर की तलाश शुरू कर दी है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– मारपीट करके एक लाख रुपये छीनने का आरोप

About The Author

Related Posts