दूधेश्वरनाथ मंदिर आस्था का केंद्र ही नहीं बल्कि सनातन संस्कृति का जीवंत स्वरूप है: योगी

Published On

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद के श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे, पूजा अर्चना कर भगवान दूधेश्वरनाथ का किया रुद्राभिषेक

  • मुख्यमंत्री योगी ने किया श्रावण कावड़ मेला- 2025 का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर करेंगे पुष्प वर्षा
  • मुख्यमंत्री योगी श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर में आधे घंटे तक रहे, गाजियाबाद के डीएम दीपक मीणा से ली कांवड़ियों व कांवड़ मेला संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी

गाजियाबाद (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: देश की राजधानी दिल्ली से सटे हॉट सिटी में शुमार शहर गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ रविवार सुबह अचानक से ऐतिहासिक सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर में पहुंचे। यहां पहुंचने पर दूधेश्वरनाथ वेद पाठशाला के विद्यार्थियों ने सनातन परपंरागत के अनुसार मुख्यमंत्री योगी का भव्य स्वागत किया। इसके बद मुख्यमंत्री योगी ने श्रवण माह के पावन अवसर पर श्रवण कांवड़ मेला- 2025 का भव्य शुभारंभ किया। Ghaziabad News

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरी के सान्निध्य में भगवान दूधेश्वर नाथ का विधिपूर्वक रुद्राभिषेक किया और कांवड़ मेले की आध्यात्मिक शुरूआत की। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गाजियाबाद का दूधेश्वरनाथ मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का जीवंत स्वरूप है। उन्होंने महंत नारायण गिरी को इसके संरक्षण और आध्यात्मिक विकास के लिए धन्यवाद भी दिया।

श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरी ने बताया कि रविवार सुबह एकाएक मुख्यमंत्री योगी के मंदिर में आने की सूचना दी गई। इसके बाद मुख्ममंत्री आगमन पर उनके पूजा अर्चना की व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने उनसे पर्यटन विभाग द्वारा दूधेश्वरनाथ कोरिडोर निर्माण कार्य में प्रगति संबंधी जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी जी ने बताया कि वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों से गुजरने वाले रास्तों से कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने के लिए जा रहे हैं। वे जनपद मुजफ्फरनगर व मेरठ की सीमा से होकर जाने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर से सीधे है पुलिस लाइन गाजियाबाद गए, जहां से वे हेलीकॉप्टर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों से गुजरने वाले कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने के लिए रवाना हुए।

श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर के महंत नारायण गिरी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब आधा घंटा श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर में रहे। उन्होंने पूजा अर्चना के बाद गाजियाबाद जिलाधिकारी दीपक मीणा से कांवड़ मेला संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कांवड़ियों के लिए मंदिर परिसर में शानदार व्यवस्था देखकर मुख्यमंत्री योगी प्रसन्न नजर आए और उन्होंने इसके लिए श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर के श्रीमहंत नारायण गिरि, मंदिर प्रशासन व जनपद के अधिकारियों की भी खूब प्रशंसा की। Ghaziabad News

इस मौक पर हुक्मरानों के अलावा यह गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस मौके पर गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, शहर विधायक संजीव शर्मा, बीजेपी महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:– Russia ukraine attacks: रूस का यूक्रेनी सैन्य प्रतिष्ठानों पर बड़ा हमला, ड्रोन और मिसाइलों से कई हमल…

About The Author

Related Posts