शिक्षा और रोजगार
पीएम के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया श्रमदान
Published On
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया। इस दौरान कस्बे के मराठा कालीन माता बाला सुंदरी मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में झाडू लगाकर साफ-सफाई की। स्वच्छता कार्यक्रम में अतुल मित्तल, आलोक चौहान, शक्ति सिंघल, अवधेश मित्तल, सतीश कश्यप, धर्मवीर वाल्मीकि, शिवकुमार रोड, प्रदीप राणा, रोहतास सैनी, श्रीपाल कश्यप, दिनेश गौतम, अबरार अहमद आदि शामिल रहे। Kairana News
यह भी पढ़ें:– पानी में डूबा रेवाड़ी का सरकारी स्कूल एक सप्ताह से नहीं लग रही कक्षाएं, पढ़ाई बाधित