क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने किया जागरूक, ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने की अपील

यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान, हेलमेट और सीट बेल्ट पर जोर

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: क्रिटिकल कॉरिडोर(सीसी) टीम के द्वारा कस्बे के कांधला तिराहे पर यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, बाइक पर तीन सवारी न बैठाने तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से बचने की सलाह दी। कार्यक्रम में दर्जनों लोग मौजूद रहे।

टीम का नेतृत्व कर रहे एसआई दुर्गपाल सिंह ने कहा कि वाहन चलाते समय गति सीमित रखें, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें, मोबाइल फोन का उपयोग न करें, ओवरटेक सावधानी से करें और पैदल चलने वालों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ट्रैफिक पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ऐसे में सभी नागरिकों को नियमों का पालन कर सहयोग प्रदान करना चाहिए। इस मौके पर हेड कांस्टेबल नीरज वर्मा व बोरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts