Bulandshahr News: जनपद न्यायाधीश व डीएम एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Published On

बुलन्दशहर । सोमवार को जनपद न्यायाधीश पंकज कुमार सिंह, डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कारागार में निरूद्ध बन्दियों हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैरक का निरीक्षण करते हुए बन्दियों से जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं/सुविधाओं की जानकारी भी ली गई।

साथ ही ऐसे बंदियों से भी जानकारी ली गई जिनके मुकदमों में पैरवी हेतु कोई अधिवक्ता नियुक्त नहीं है अथवा उनकी सुनवाई संबंधी कोई तिथि नियत नहीं हो पा रही है। रसोई का निरीक्षण करते हुए शाम के लिए तैयार किये गए भोजन की गुणवत्ता को भी परखा गया। मशीन से तैयार की जा रही रोटियों की गुणवत्ता को भी परखा गया तथा भोजन वितरण करने के सम्बंध में भी जानकारी ली गई। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जेल अधीक्षक, जेलर सहित कारागार के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts