आतिशबाजी बनाते हुआ विस्फोट, एक की मौत

Published On

सिरसागंज ( अशोक कुमार पत्रकार सिरसागंज) थाना क्षेत्र के गांव धातरी के पास हाईवे किनारे खेत में बनी फैक्ट्री के बाहर शुक्रवार शाम आतिशबाजी बनाते समय विस्फोट होने से लाइसेंसधारक का बेटा गंभीर रूप से झुलस गया। उसका एक हाथ उड़ गया। स्वजन उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद लेकर आए। वहां से उसे आगरा भेज दिया। देर शाम उसकी मृत्यु हो गई। एसडीएम सिरसागंज रंजीत सिंह और सीओ विनीत कुमार थाना प्रभारी वैभव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।

खेत में इकवाल खान की देसी पटाखे की फैक्ट्री है। शाम चार बजे उनके 30 वर्षीय बेटे इलियास उर्फ बबलू समेत चार लोग फैक्ट्री के बाहर अलग-अलग स्थान पर बैठ कर आतिशबाजी बना रहे थे। इस बीच पोटाश और अन्य सामग्री का मिश्रण चनाते समय विस्फोट हो गया। घटना में इलियास काफी झलस गया। घटना की जानकारी पर स्वजन मौके पर पहुंच कर घायल को अस्पताल लेकर आए। वहीं पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

शाम सात बजे युवक की मृत्यु हो गई। एसओ ने युवक की मृत्यु होने की पुष्टि करते हुए कहा कि इकबाल के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस है। नौशेहरा में 16 सितंबर को हुए विस्फोट में गई थी पांच की जानः शातरी में हुई घटना ने नौशेहरा में 16 सितंबर को आतिशवाजी गोदाम में हुई भीषण विस्फोट की याद दिला दी। घटना में कई क्षेत्रों में होता है आतिशबाजी बनाने का काम।

आतिशबाजी बनाने का काम शिकोहाबाद के नौशेहरा, उसके आसपास के स्थानों, मटसेना क्षेत्र के गांवों समेत अनेक स्थानों पर होता है। लोग बारूद और अन्य सामग्री ले जाकर अपने-अपने घरों में आतिशबाजी तैयार कर कर लाइसेंस धारक को देते हैं। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है। धातरी में भी कई लोग वर्षों से इस कारोबार में लगे है। नौशहरा में पांच लोगों की मृत्यु हो गई थी। आधा दर्जन घर ध्वस्त हो गए थे और एक दर्जन घरों में दरारें पड़ गई थी। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया था।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts