मोरना में आदर्श संगठन की बैठक पंजीकरण व प्रवेश प्रक्रिया पर मंथन

Published On

मोरना (सच कहूँ न्यूज़)। Morna News: भोकरहेड़ी मे उ.प्र. मान्यता प्राप्त विद्यालय आदर्श संगठन, ब्लॉक इकाई मोरना की एक आवश्यक बैठक रविवार को चौधरी लाल सिंह जूनियर हाईस्कूल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ऋषिपाल सिंह विलायत नगर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सुमित सहरावत द्वारा स्वागत गीत से हुई, जिसके बाद उपस्थित शिक्षकों ने पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में महासचिव सुमित सहरावत ने पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए संगठन के पंजीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

इस दौरान आवश्यक पदों के नामांकन पर चर्चा की गई और संबंधित दस्तावेज एकत्र किए गए।बैठक में विभिन्न शिक्षकों ने अपने विचार रखते हुए संगठन को मजबूत करने और पंजीकरण प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने पर सहमति जताई। कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा ने नए सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया और यू-डायस पोर्टल की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। Morna News

संरक्षक मांगेराम शर्मा ने कहा कि केवल टीसी और PEN नंबर वाले छात्रों को ही प्रवेश दिया जाए तथा अमान्य प्रवेशों पर रोक लगाई जाए। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर जल्द ही खंड शिक्षा अधिकारी से वार्ता करने की बात कही।

बैठक में विद्यालय संचालन से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जिनका समाधान ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह सहरावत और वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र राठी ने अपने संबोधन में दिया। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों के नाम मौखिक रूप से घोषित किए गए और उम्मीद जताई गई कि अगली बैठक से पहले पंजीकरण पूरा हो जाएगा।
अंत में प्रधानाचार्य शिव कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक का समापन अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह के संबोधन के साथ हुआ।

इस मौके पर मांगेराम शर्मा, लोकेंद्र सिंह सहरावत, सुमित सहरावत, नरेंद्र सिंह राठी, श्रवण कुमार शर्मा, नुपुर वालिया, कृष्णपाल शर्मा, शिव कुमार, ओमबीर सिंह, सुधीर कुमार, सुशील कुमार, विवेक शर्मा, पंकज कुमार, गुलबीर सिंह और कार्तिक कुमार समेत कई शिक्षक मौजूद। Morna News

यह भी पढ़ें:– कैराना में एटीएस की छापेमारी, चार संदिग्ध हिरासत में

About The Author

Related Posts