एक करोड़ से अधिक कोविड टीके लगे

Published On

नई दिल्ली। देश में कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत पिछले 24 घंटे के दौरान एक करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 127.61 करोड से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में एक करोड़ चार लाख 18 हजार 707 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 127 करोड़ 61 लाख 83 हजार 65 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 8895 नए मामले सामने आए हैं। देश में अभी 99 हजार 151 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। यह संक्रमित मामलों का 0.29 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.73 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 6918 कोविड रोगी स्वस्थ हुए हैं। अभी तक तीन करोड 40 लाख 60 हजार 774 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.35 प्रतिशत है। देश भर में पिछले 24 घंटों में कुल 12 लाख 26 हजार 64 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 64 करोड़ 72 लाख 52 हजार 850 कोविड परीक्षण किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts