पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड पर लगा रासुका

Published On

बलिया (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी विषय के बलिया में पेपर लीक होने के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किये गये मास्टर माइंड समेत तीन आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बलिया के जिलाधिकारी की अनुमति से बलिया पुलिस ने इस मामले के मास्टर माइंड महराजी देवी स्मारक इंटर कालेज भीमपुरा के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह पुत्र विरेन्द्र सिंह (निवासी शाहपुर टिटिहा, भीमपुरा, बलिया) व नकल माफिया राजू उर्फ राजीव प्रजापति पुत्र रविन्द्र प्रसाद (निवासी चांदमारी इमिलिया, थाना सरायलखन्सी, जिला मऊ) तथा रविन्द्र नाथ सिंह पुत्र स्व. रामाधार सिंह (निवासी अवराई खुर्द, थाना भीमपुरा, बलिया) के विरुद्ध रासुका के तहत कार्रवाई की गयी है।

गौरतलब है कि 30 मार्च 2022 को हुई अंग्रेजी की परीक्षा से पूर्व प्रश्न-पत्र के सोशल मीडिया पर उजागर होने के कारण प्रदेश के 24 जनपदों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। इस सम्बंध में बलिया के भीमपुरा व नगरा थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसमें संबंधित अभियुक्तों के कृत्यों की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा अभियुक्त रविन्द्र नाथ सिंह, निर्भय नारायन सिंह व राजू उर्फ राजीव प्रजापति के विरुद्ध रासुका की धारा 3(2) के अधीन निरुद्ध किया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts