जानलेवा हमले का एक और आरोपी दबोचा

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: तीन दिन पूर्व मोहल्ला आलखुर्द में घर में घुसकर फायरिंग करके जानलेवा हमला करने के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत सोमवार को साजिद निवासी मोहल्ला आलखुर्द कस्बा कैराना ने स्थानीय कोतवाली पर चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर अपनी पत्नी व पुत्र पर फायरिंग करके जानलेवा हमला करने के आरोप में अभियोग पंजीकृत कराया था। गुरुवार को पुलिस ने पुलिस ने घटना में शामिल अकबर निवासी ग्राम गंदराऊ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। पुलिस इससे पूर्व घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

About The Author

Related Posts