जानलेवा हमले का वांछित आरोपी दबोचा, जेल रवाना

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Crime News: कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया है। विगत 27 अप्रैल को नौशाद निवासी ग्राम मण्डावर ने कोतवाली पर घर में घुसकर, गाली-गलौच व जानलेवा हमला करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया था।

एसपी शामली रामसेवक गौतम ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया था। रविवार को वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी हाशिम निवासी ग्राम मण्डावर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। Kairana Crime News

यह भी पढ़ें:– युवती से छेड़छाड़ के विरोध पर भाई पर जानलेवा हमला

About The Author