शिक्षा और रोजगार
राजकुमार भुर्जी बने अपना दल एस के जिलाध्यक्ष
कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर
बुलन्दशहर/स्याना : लोकसभा चुनाव नज़दीक आते ही सभी पार्टी अपना अपना दमखम दिखाने में लगी हुई है तो उसी क्रम में एनडीए गठबंधन की सबसे मजबूत एवं उत्तर प्रदेश में तीसरे नंबर की पार्टी अपना दल एस ने पहली बार जनपद बुलंदशहर में अपना जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
जिसमें अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के निर्देशन में अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने पिछड़े वर्ग के तेज तर्रार नेता एवं अपना दल एस के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजकुमार भुर्जी को बुलंदशहर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
राजकुमार भुर्जी काफी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं तथा पिछड़े वर्ग में काफी पैठ रखते हैं जिसके चलते अपना दल एस ने उन पर विश्वास करते हुए जिला अध्यक्ष की घोषणा की है जिसके बाद कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी और उनके कैंप कार्यालय स्याना पर करीब दर्जनों कार्यकर्ताठाकुर अमरपाल सिंह, पवन चौधरी,जीतू सिंह, खालिक अंसारी, शैंकी अंबेडकर,वसीम चौधरी पुरुषोत्तम ठाकुर, गौरव शर्मा, मोहित शर्मा, भगवत जाटव,धनपाल सिंह,ठाकुर गौरव राणा,शाकिर अंसारी, राकेश रस्तोगी,कृष्ण कुमार, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया वही राजकुमार जी ने कहा कि जिस प्रकार पार्टी ने मुझ छोटे से कार्यकर्ता पर विश्वास किया है। मैं पार्टी की रीति और नीति के तहत समाज के दबे कुचले शोषित पीड़ित वंचित समाज के लोगों को पार्टी से जोड़कर पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा तथा 2024 में पुनः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी।