सच कहूँ की 23वीं स्थापना दिवस पर हुए सामाजिक कार्य, रखवाए सकोरे व बाल्टियां

Published On

सहायक आयुक्त (खाद्य), महंत, समाजसेवियों ने अपने हाथों से रखे मिट्टी के सकोरे

  • बालाजी मंदिर परिसर में हुए विभिन्न कार्यक्रम

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद (सच कहूँ/विकास पालीवाल)। Sach Kahoon Celebrated 23rd Anniversary: राष्ट्रीय दैनिक सच कहूँ की 23वी वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में फिरोजाबाद जिले में बेजुबान पक्षियों के लिए भीषण गर्मी को देखते हुए उनके दाना पानी के लिए मिट्टी के सकोरे तथा प्लास्टिक की बाल्टियां रखवाए गए। शिकोहाबाद में बालाजी मंदिर परिसर में सामाजिक संस्था कल्पतरू जीवन फाउंडेशन के सहयोग से मिट्टी के सकोरे तथा बाल्टियां रखवाई गईं, जिससे पक्षियों के साथ साथ छोटे छोटे जीव जंतु भी पानी पी सके।

मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चंदन पांडे तथा फाउंडेशन के संस्थापक राजेश गुप्ता ने अपने हाथों से सकोरे रखे तथा दाना भी डाला। जिससे पेड़ों पर रहने वाले पक्षियों के अलावा अन्य जीव जंतु सकोरे में रखे पानी को पीकर अपनी प्यास बुझा सकें।

आज भी मीडिया की बात को सच्चाई के तौर पर पढ़ा जाता है- पांडे

इस दौरान चंदन पांडे ने सच कहूं के 24वें बर्ष में प्रवेश करने की बधाई देते हुए कहा कि जैसा नाम उसी के अनुरूप समाचार पत्र अपना कार्य कर रहा है, यह काफी अच्छी बात है। आज के समय में मीडिया को चौथा स्तंभ कहा जाता है। लोगों में आज भी मीडिया की कही गई बात को सच्चाई के तौर पर पढ़ा जाता है।

इस मौके पर महंत पंडित मनीष भारद्वाज, कल्पतरू फाउंडेशन के संस्थापक राजेश गुप्ता, समाजसेवी दीपक ओहरी, डा. आरपी गुप्ता, पंडित रामकुमार, अनिल कुमार, मुकेश गौड़, डॉक्टर सहदेव चौहान, मोहित जादौन आदि थे।

मंदिर परिसर में किया गया पौधारोपण कार्य

वहीं शिवा पर्यावरण महिला उत्थान सेवा समिति के सहयोग से पौधारोपण कार्य किया गया। समाजसेवी रामप्रकाश गुप्ता ने कहा कि पौधे लगाना पुनीत कार्य है, इससे शुद्ध वायु मिलती है। इस दौरान राजेश गुप्ता, अखबार के जिला संवाददाता विकास पालीवाल, कल्लू पंडित, गजाधर दुबे, सुमन चौहान, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:– ‘Sach Kahoon’ celebrated 23rd anniversary: पर्यावरण-जीव सेवा को समर्पित कर मनाई ‘सच कहूँ’ की 23वीं वर्षगांठ

About The Author

Related Posts