जनता का जनादेश उनको स्वीकार्य – विश्वदीप सिंह

Published On

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Firozabad News: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तथा लोकसभा के चुनाव में पराजित रहे ठाकुर विश्वदीप सिंह ने अपनी हार स्वीकार करते हुए मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जनता का जनादेश उनको पूरी तरह से स्वीकार है। जनता ने उनको जो जनादेश दिया उसे वह स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमियों की समीक्षा होगी। Firozabad News

चुनाव में पार्टी ने प्रचार अच्छा किया था, लोगों तक पहुंचे थे। वहीं उन्होंने कहा कि मैं लोगों को इतना कन्वेंस नहीं कर सका, जितना करना चाहिए था। लोगों को मुझसे अच्छा सपा के प्रत्याशी अक्षय यादव लगे, जिनको उन्होंने जीत का सहरा पहनाया है। राष्ट्रीय स्तर पर इसकी और समीक्षा की जाएगी। वहीं पार्टी का जो भी आगे आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा। Firozabad News

यह भी पढ़ें:– फिरोजाबाद में शुरू से दौड़ी साइकिल, अक्षय ने भारी मतों से हासिल की जीत

About The Author

Related Posts