UP News: उत्तर प्रदेश के इस शहर की हो गई बल्ल-बल्ले, इसरो बनाएंगी ग्राउंड अर्थ स्पेस स्टेशन’… एकदम बढ़ जाएंगे प्रोपर्टी के दाम

Published On

Isro News: देवरिया (रविन्द्र सिंह)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में इसरो की टीम ने शहर से सटे सोनूघाट के पास डिफेंस की खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण अंतरिक्ष मिशन में ‘ ग्राउंड अर्थ स्पेस स्टेशन ‘ के लिए किया है। भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने बताया कि इसरो के इंडिया नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड आथराइजेशन सेन्टर के उप निदेशक एम आर राघवेंद्र और एक महिला वैज्ञानिक माहेश्वरी एस के प्रतिनिधित्व में धरवेंद्र यादव, रमेश ए, विनय कुमार सिंह और विनोद राज वैज्ञानिकों की एक टीम ने देवरिया का दौरा किया। UP News

KCC: किसानों को नहीं पड़ेगी क्रेडिट कार्ड की जरूरत, इस योजना में अप्लाई करने से खाते में आएंगे पैसे, पढें पूरी जानकारी…

उन्होंने कहा कि इस संबंध में कुछ दिन उन्होंने इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ और इंडिया नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड आथराइजेशन सेन्टर अध्यक्ष के साथ चर्चा की थी। त्रिपाठी ने बताया था कि देवरिया में सोनूघाट के आगे डिफेंस की खाली पड़ी 20 एकड़ जमीन का उपयोग अंतरिक्ष मिशन में ‘ग्राउंड अर्थ स्पेस स्टेशन’ के लिए किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए इसरो ने वैज्ञानिकों की एक टीम देवरिया भेजी। टीम ने डिफेंस की खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण किया। UP News

उन्होंने कहा कि अब केंद्र की स्थापना के लिए आगे की कार्रवाई शुरू होने वाली है।आज के इस शुभ दिन पर इस तरह के केंद्र की सम्भावना विकसित देवरिया की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह स्टेशन एक बड़े निवेश को प्रेरित कर सकता है और यूपी और बिहार के लाखों युवाओं में अंतरिक्ष को अपने जीवन और करियर के रूप में देखने की कल्पना को साकार कर सकता है।

About The Author

Related Posts