29 पेटी अवैध शराब व 85 हजार की नकदी बरामद

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान ब्रेजा कार से हरियाणा मार्का की अवैध 29 पेटी देशी व अंग्रेजी शराब तथा 85 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। वहीं, पुलिस ने दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। Kairana News

आगामी लोकसभा चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार अवैध शराब निर्माण व तस्करी में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान कस्बे के पानीपत बाईपास पुल के पास से ब्रेजा कार से हरियाणा मार्का की 29 पेटी अवैध देशी व अंग्रेजी शराब तथा 85 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। Kairana News

वहीं, पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता पंकज कुमार निवासी गली संख्या-09 संजय कॉलोनी थाना समयपुर बादली नार्थ वेस्ट दिल्ली, हाल पता गली संख्या-03 थाना स्वरुप नगर नार्थ वेस्ट दिल्ली व रोहित सिंह निवासी गली संख्या-09 संजय कॉलोनी थाना समयपुर बादली नार्थ वेस्ट दिल्ली बताया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके उनका चालान कर दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– अमृतसर में पाकिस्तान की बड़ी साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

About The Author