130 किलो हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

Published On

नयी दिल्ली (एजेंसी)

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नबी मुंबई से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ को जब्त कर एक विदेशी नागरिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त मनीषी चंद्रा ने शुक्रवार को बताया कि नबी मुंबई में 130 किलो ग्राम उत्तम गुणवत्ता वाले हेरोइन को जब्त किया गया है जो जूट के 260 से अधिक बैगों में रखा हुआ था। नशीले पदार्थ के खिलाफ हाल में चलाये गये अभियान के तहत अभी तक 330 किलो हेरोइन जब्त की गयी है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1320 करोड़ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts