एक दिवसीय करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित, छात्र-छात्राओं को दिए गए टिप्स

एक दिवसीय करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित, छात्र-छात्राओं को दिए गए टिप्स

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमएसएमई शामली तथा कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में  ‘सेवा संकल्प अभियान: विकसित भारत’ के अंतर्गत प्राचार्य के नेतृत्व में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ0 ओमप्रकाश, डॉ0 राकेश कुमार, डॉ0 अजय बाबू शर्मा, डॉ0 नीतू त्यागी एवं डॉ0 अर्चना द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया गया। तत्पश्चात एमएसएमई शामली से आए एरिया मैनेजर संदीप कुमार एवं फील्ड ऑफिसर अमित यादव ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को करियर के विभिन्न अवसरों, स्वरोजगार, कौशल विकास एवं रोजगार की संभावनाओं के संबंध में उपयोगी जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम में अतिथि डॉ0 अजय बाबू शर्मा, डॉ0 राकेश कुमार एवं डॉ0 डॉली ने छात्र-छात्राओं को करियर के विषय में जागरूक किया। प्राचार्य डॉ0 ओम प्रकाश ने बच्चों को उत्तम युवक बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस करियर काउंसलिंग सत्र की संयोजिका डॉ0 नीतू त्यागी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ0 अर्चना ने कार्यक्रम का संचालन किया।

 

About The Author

Related Posts