शिक्षा और रोजगार
विनय कुमार सक्सेना होंगे दिल्ली के नए उप राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
Published On
नई दिल्ली। राष्ट्रपति ने अनिल बैजल का इस्तीफा स्वीकार करते हुए विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। पिछले दिनों निजी कारणों का हवाला देते हुए अनिल बैजल ने दिल्ली के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। सोमवार को राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक विनय कुमार सक्सेना उस दिन से दिल्ली के उप-राज्यपाल होंगे जिस दिन से वो पदभार संभालेंगे। विनय कुमार सक्सेना फिलहाल खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन (केवीआईसी) के चेयरमैन हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।