शिक्षा और रोजगार
दहेज उत्पीड़न का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
Published On
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व मारपीट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार महिला सम्बन्धी अपराध में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व मारपीट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता साहिन उर्फ साईन पुत्र निवासी ग्राम रामड़ा बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है। Kairana News
यह भी पढ़ें:– LPU: एलपीयू ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2024 में शीर्ष स्थान हासिल किए