महिलाएं बीमारी को छुपाएं नहीं बल्कि खुलकर बताएं, हर बीमारी का इलाज संभव: डॉ रजत अरोड़ा

Published On

यशोदा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल और कैंसर इंस्टीट्यूट्स ने आयोजित की पिंक वॉक-ए-थॉन, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए महिलाओं को किया जागरूक

  • ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए पिंक वॉक-ए-थॉन सफल प्रयास: डॉ शशी अरोड़ा | Ghaziabad News
  • डरे नहीं, सुरक्षा के लिए, एक वर्ष में 40 वर्षीय महिलाएं मेमो ग्राफ़ी जरूर कराएं: डॉ अनुश्री वर्तक

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: यशोदा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल और कैंसर इंस्टीट्यूट्स ने रविवार को  आयोजित पिंक वॉक-ए-थॉन के जरिए महिलाओं को होने वाले ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जागरूक कर, महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पदयात्रा का नेतृत्व यशोदा अस्पताल की डॉ अनुश्री वर्तक, ब्रेस्ट कैंसर सर्जन ने किया। पिंक वॉक-ए-थॉन  में यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के ग्रुप डायरेक्टर, डॉ रजत अरोड़ा, उपाध्यक्ष यशोदा ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स, डॉ शशी अरोड़ा, डायरेक्टर, सीड्स ऑफ इनोसेंस समूह, डॉ गौरी अग्रवाल,ब्रेस्ट कैंसर सर्जन  डॉ अनुश्री वर्तक, और  यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्सइस  के सीईओ,अजय चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इनके साथ ही  500 से अधिक  संख्या में महिलाओं, और अन्य क्षेत्रीय लोगों ने पिंक वॉक-ए-थॉन  भाग लिया। Ghaziabad News

इनमें 70 से अधिक ऐसी महिलाएं भी शामिल थीं, जो स्तन कैंसर से उबर चुकी हैं। पद यात्रा में शामिल एक ब्रेस्ट कैंसर वॉरियर ने कहा, हम इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं, और हम साथ मिलकर इस बीमारी को हरा सकते हैं।” “यह पदयात्रा बीमारी से पीड़ित  महिलाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने  ब्रेस्ट कैंसर के पीड़ित महिलाओं को जागरूक किया और बीमारी से  पीड़ित महिलाओं को संदेश देते हुए, बीमारी में हिम्मत न हारने के लिए प्रोत्साहित किया। यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल एवं कैंसर इंस्टीट्यूट संजय नगर गाजियाबाद के ग्रुप डायरेक्टर डॉ रजत अरोड़ा ने कहा कि यशोदा कैंसर इंस्टीट्यूट स्तन कैंसर के इलाज में अग्रणी है, और अपने समर्पित ब्रेस्ट केयर सेंटर में व्यापक देखभाल प्रदान करता है। Ghaziabad News

अस्पताल नियमित स्तन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है और महिलाओं को स्तन स्वास्थ्य के बारे में शिक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यशोदा टीम लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता पर काम कर रही है, और विभिन्न प्लेटफॉर्म के साथ समाज में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए  हैं। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष के बाद सभी महिलाएं वर्ष में एक बार मेमो ग्राफ़ी जरूर कराएं। इससे उनके स्तनों में होने वाली किसी भी बिमारी को समस्य रहते सही किया जा सकता है। और जांच के बाद किसी भी गंभीर बीमारी से निजात पाई जा सकती  है। उन्होंने अपील करते हुए कहा महिलाएं इस बीमारी को छुपाए नहीं,बल्कि अपने डॉक्टर को खुलकर बताएं। जिससे बीमारी का सही समय पर इलाज हो सके।

ब्रेस्ट कैंसर सर्जन डॉ अनुश्री वर्तक  सुरक्षा के लिए, एक वर्ष में 40 वर्षीय महिलाएं मेमो ग्राफ़ी जरूर कराएं। वही डॉ शशी अरोड़ा ने कहा कि  यह पिंक वॉक-ए-थॉन कार्यक्रम ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए एक सफल प्रयास है। इससे महिलाओं में जागरूकता आएगी। और जागरूकता से बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। उन्होंने  कार्यक्रम को सफल बनाने के  लिए संकल्प सिद्धि फाउंडेशन और यशोदा टीम का आभार जताया। बताया कि इस कार्यक्रम की सफलता के लिए फ्लैट ओनर्स फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन, डिजिटल वालंटियर फोर्स और फिट्स एंड प्लस टीम का  सराहनीय सहयोग रहा है। Ghaziabad News

 “स्तन कैंसर दुनिया भर में महिलाओं में सबसे आम कैंसर है: डॉ. अनुश्री वर्तक

ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता पदयात्रा के दौरान डॉ. अनुश्री वर्तक ने कहा, “स्तन कैंसर दुनिया भर में महिलाओं में सबसे आम कैंसर है,  अगर इसका समय से  पता चल जाए तो इसका  इलाज सम्भव  है। यह पदयात्रा महिलाओं को अपने स्तनों के स्वास्थ्य के बारे में सक्रिय भूमिका निभाने और संभावित लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए प्रेरित करने के लिए आयोजित की गई है।साथ ही  उन्हें स्तन कैंसर की जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया है।

यह भी पढ़ें:– Delivery Boy: अज्ञात वाहन के रौंदने से डिलीवरी बॉय की हुई दर्दनाक मौत

About The Author

Related Posts