Chamoli Helicopter Crash Update: चमोली हेलीकॉप्टर हादसे को लेकर आया बड़ा अपडेट!

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित छह की मौत

Published On

चमोली (सच कहूँ/एजेंसी)। उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के समीप एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा हाथी पहाड़ के पीछे चायी गांव के आसपास हुआ। दुर्घटना में हेलिकॉप्टर में सवार पायलट सहित सभी छह लोगों की मौत हो गई। चमोली पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के अनुसार, ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलिकॉप्टर वीटी-एचसीएक्स बदरीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हुआ था। हेलिकॉप्टर ने दोपहर करीब 1:14 बजे उड़ान भरी थी।

जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया। इसके बाद ट्रैकिंग सिस्टम पर भी उसकी लोकेशन मिलनी बंद हो गई। सूचना मिलने पर भारतीय सेना, चमोली जिला प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें तलाशी एवं बचाव अभियान के लिए रवाना की गईं।

खराब मौसम बना सर्च ऑपरेशन में बाधा

दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की तलाश के लिए दो अन्य हेलिकॉप्टर भी अभियान में लगाए गए। हालांकि, संबंधित क्षेत्र में लगातार बारिश और घने बादलों के कारण दृश्यता कम रही। खराब मौसम की वजह से राहत एवं बचाव दलों को दुर्घटनास्थल तक पहुंचने और हेलिकॉप्टर की सटीक स्थिति का पता लगाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के पास चायी गांव में हेलिकॉप्टर दुर्घटना की सूचना मिलने पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और SDRF की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। हादसे में छह लोगों की मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी संबंधित एजेंसियों की जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।

About The Author

Comments

Post Comment

Follow Sach Kahoon HIndi on Google News

Latest News

Wake-Up Stroke Symptoms: सोते समय भी आ सकता है स्ट्रोक! सुबह उठते ही दिखें ये 7 लक्षण तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज, जानें क्यों होता है Wake-Up Stroke
Ludhiana Firecracker Blast: लुधियाना के फील्ड गंज में पटाखों के गोदाम में भीषण आग व धमाकों से दहशत
UPATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी से जुड़े 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सेना-पुलिस प्रतिष्ठानों पर हमले की थी साजिश
WhatsApp की इन 3 सेटिंग्स को तुरंत करें बंद, फोन की स्टोरेज होगी खाली; बार-बार फोटो और वीडियो डिलीट करने की झंझट खत्म
Maitali National Archery: शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज श्री गुरुसर मोडिया की खिलाड़ी ने किया प्रदेश और महाविद्यालय का नाम रोशन

Related Posts