सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल प्रदेश के सीएम

Sukhwinder Singh Sukhu

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेख के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

शिमला (सच कहूँ न्यूज)। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज 15वें सीएम के तौर पर शपथ ली। सुक्खू के अलावा मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली। शिमला के रिज मैदान पर दोपहर डेढ़ बजे शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्टÑीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की राष्टÑीय महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा नवनिर्वाचित पार्टी के विधायक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला सहित पार्टी के कई नेता मौजूद शामिल रहे।

सुक्खू का राजनीति जीवन

सुक्खू ने एनएसयूआई से राजनीति जीवन की शुरूआत की। संजौली कॉलेज में पहले कक्षा के क्लास रिप्रेजेंटेटिव और स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के महासचिव चुने गए। उसके बाद राजकीय महाविद्यालय संजौली में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिण्शन के अध्यक्ष चुने गए। 1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने। 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने। वही 1998 से 2008 में तक युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे। नगर निगम शिमला के दो बार चुने हुए पार्षद बने । वर्ष 2003, 2007 और अब 2022 में नौदान विधाानसभा क्षेत्र से चैथी बार विधायक चुने गए। वर्ष 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने। आठ जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचाार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेठी के सदस्य बने।

सुक्खू लगभग चार दशक से कांग्रेस में

सुक्खू लगभग चार दशक से कांग्रेस में हैं लेकिन उन्हें हमेशा से ही वीरभद्र सिंह के विरोधी गुट का नेता कहा जाता रहा है। वीरभद्र सिंह के विरोध के बावजूद उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था। दस साल युवा कांग्रेस में रहने के बाद जब उन्होंने हमीरपुर जिले के नादौन से विधानसभा चुनाव लड़ा था तो उस समय वह वीरभद्र के कई फैसलों के विरोध में मुखर हुये थे। उन्होंने चुनाव जीता तथा रिकार्ड साढ़े छह साल तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहे। तीन वर्ष पहले ही उन्हें इस पद से हटाया गया था। हाल के विधानसभा चुनावों से पहले हाईकमान ने उन्हें प्रदेश चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बना दिया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।