हमसे जुड़े

Follow us

41 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कॉलेज व ट्यूब...

    कॉलेज व ट्यूबवेल पर हुई चोरी का आरोपी दबोचा, तांबा व नकदी बरामद

    Kairana News
    Kairana News: कॉलेज व ट्यूबवेल पर हुई चोरी का आरोपी दबोचा, तांबा व नकदी बरामद

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कॉलेज के जनरेटर से तांबा व किसान की ट्यूबवेल से कृषि यंत्र व अन्य सामान चोरी करने के मामले में लिप्त आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत 06 जून को भास्कर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रधानाचार्य अमितेश कुमार ने कॉलेज के जनरेटर से तांबा तथा 11 जुलाई को मोहल्ला दरबारकलां निवासी हबीब ने खेत पर बने कमरे की दीवार उखाड़कर स्प्रे मशीन व कृषि यंत्र चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। Kairana News

    गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार चोरी की घटनाओं में लिप्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से जनरेटर से चोरी किया हुआ तांबा व कृषि यंत्र बेचकर प्राप्त की गई नकदी के 990 रुपये बरामद होने का दावा किया गया है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता रुस्तम उर्फ काला निवासी मोहल्ला आलखुर्द कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– यमुनानगर के 43 शिक्षकों को शिक्षक अलंकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया