हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home देश Manish Sisodi...

    Manish Sisodia News: दिल्ली से आ रही है अब तक की बड़ी खबर, मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं….

    Manish Sisodia News
    Manish Sisodia News: दिल्ली से आ रही है अब तक की बड़ी खबर, मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं....

    Delhi Election Results 2025 Live: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा सीटों की मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार आज दोपहर 12 बजे तक सभी 70 सीटों के रूझान सामने आये हैं, जिनमें भाजपा 46 सीटों पर आगे चल रही है और आम आदमी पार्टी 24 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है, वहीं कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट नहीं मिल रही है। वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जंगपुरा में मनीष सिसोदिया 600 वोटों से हार गए हैं। Manish Sisodia News
    पाटीर्वार बढ़त………………कुल सीटें……..70
    पार्टी……………….जीत………..बढ़त….. कुल
    भाजपा……………..–………….46………46
    आम आदमी पार्टी…–…………..24……..24
    कुल………………..–…………..70……..70

    दिल्ली में अब मोदी के मार्गदर्शन में चलेगी डबल इंजन की सरकार: सचदेवा |

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरूआती रूझानों पर प्रसन्नता व्यक्त की है और दावा किया है कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में अब डबल इंजन की सरकार चलेगी।

    गौरतलब है कि मतगणना के शुरूआती रूझान में भाजपा को स्पष्ट बहुत मिलते हुए दिखाई दे रहा है और पार्टी ढाई दशक से ज्यादा समय बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, पिछले 12 साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ( आप) के खेमे में निराशा झलक रही है और कांग्रेस का इस बार भी खाता खुलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। सचदेवा ने मतगणना के रूझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘अगर आप जनता के साथ बेईमानी करोगे, तो जनता भी ऐसा ही परिणाम देगी। हम जनता के निर्णय का स्वागत करते हैं। यह अभी शुरूआती रूझान है। परिणाम इससे बेहतर आएंगे और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी।

    इससे पहले सचदेवा कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर गये और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ दिल्ली भाजपा के मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल और अन्य नेता मौजूद थे। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने रूझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ह्लरुझानों में भाजपा काफी आगे चल रही है, लेकिन हम नतीजों का इंतजार करेंगे। मुझे विश्वास है कि हमारी संख्या इससे भी बेहतर होगी। दिल्ली का हर वर्ग आप से दूर हो चुका है। यह रुझानों में देखा जा सकता है। आप की निष्क्रियता और भ्रष्टाचार – यही कारण हैं कि उन्होंने लोगों का समर्थन खो दिया है। Manish Sisodia News

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here