सरसा सीट बनी हॉट, कांग्रेस के दो पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आमने सामने

Sirsa News
Sirsa News: सरसा सीट बनी हॉट, कांग्रेस के दो पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आमने सामने

भाजपा के सामने दोबारा कमल खिलाने और कांग्रेस के पास परंपरागत सीट को दोबारा हासिल करने की चुनौती | Sirsa News

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Sirsa News: ज्यों-ज्यों चुनावी दिन 25 मई करीब आ रहा हैं, सियासी गर्मी के साथ मौसम का मिजाज भी गर्म होता जा रहा है। चुनावी रण में कूदे नेताओं को हर हाल में जीत चाहिए, इसलिए वह न धूप देख रहे न धूल। बात अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सरसा लोकसभा की करें तो यहां भी इन दिनों राजनीतिक पारा पूरा उफान पर है। यहां भाजपा से डा. अशोक तंवर, कांग्रेस से कुमारी सैलजा, इनेलो के संदीप लोट, जजपा के रमेश खटक, बसपा से लीलूराम आसाखेड़ा सहित 27 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है। एक बात साफ है कि चुनाव में मुद्दों पर बात कम और एक-दूसरे पर निजी टिप्पणियाँ ज्यादा हो रही है। Sirsa News

सिरसा सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला है। भाजपा प्रत्याशी को सत्ता विरोधी लहर को थामने तो कांग्रेस प्रत्याशी कांग्रेसियों को एक जुटकर होकर खोए हुए जनाधार को पाने में जुटीं हैं। रोचक पहलू यह है कि दोनों ही प्रत्याशियों की राजनीतिक पृष्ठभूमि कांग्रेसी है तथा दोनों ही प्रत्याशी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। दोनों प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर जी तोड़ मेहनत कर रहे है और भीषण गर्मी में खूब पसीना बहा रहे है। भारतीय जनता पार्टी यहां दूसरी बार कमल खिलाना चाहती है तो कांग्रेस अपनी परंपरागत सीट को दोबारा हासिल कर अपना वर्चस्व कायम करना चाह रही है। लेकिन 4 जून को ही पता चलेगा कि सरसा में किसकी बादशाहत कायम रहती है।

तीन जिलों में फैला है सरसा संसदीय क्षेत्र | Sirsa News

सरसा संसदीय क्षेत्र में 3 जिलों की 9 विधानसभा शामिल है। इनमें जींद जिले की नरवाना, फतेहाबाद जिले की टोहाना, फतेहाबाद व रतिया और सरसा जिला की कालांवाली, डबवाली, रानियां, सरसा व ऐलनाबाद विधानसभा शामिल है। इनमें नरवाना व कालांवाली अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

किस विस में कितने मतदाता | Sirsa News

  • हलका, महिला, पुरुष, थर्ड जेंडर, कुल वोटर
  • नरवाना, 103019, 116924, 2, 2,19,945
  • टोहाना, 108280, 120568, 3, 2,28,851
  • फतेहाबाद, 120633, 135319, 6, 2,55,958
  • रतिया, 107976, 118528, 6, 2,26,510
  • कालांवाली, 86270, 97473, 4, 1,83,747
  • डबवाली, 96296, 108699, 3, 2,04,998
  • रानियां, 87795, 99037, 4, 1,86,836
  • सरसा, 105719, 116788, 7, 2,22,509
  • ऐलनाबाद, 90181, 102338, 2, 1,92,521
  • कुल, 906169, 1010160, 37, 19,21,875

किस विधानसभा में कितने पोलिंग स्टेशन | Sirsa News

  • हल्का, संख्या
  • नरवाना, 224
  • टोहाना, 227
  • फतेहाबाद, 237
  • रतिया, 224
  • कालांवाली, 187
  • डबवाली, 213
  • रानियां, 186
  • सरसा, 204
  • ऐलनाबाद, 188
  • कुल, 1890

2019 में दुग्गल ने तंवर को 3 लाख से अधिक वोटो से हराया था

2019 के लोकसभा चुनाव में सरसा संसदीय क्षेत्र में पहली बार कमल खिला था और आईआरएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आई सुनीता दुग्गल यहां से विजयी हुई। सुनीता दुग्गल को 7 लाख 14 हजार 351 मत मिले थे। सुनीता दुग्गल ने उस समय वर्तमान में कांग्रेस प्रत्याशी डा. अशोक तंवर को 3 लाख 9 हजार 918 वोटों से हराया था। डा. अशोक तंवर को 4 लाख 4 हजार 433 वोट मिले थे। Sirsa News

जननायक जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवार निर्मल सिंह मलड़ी को 95 हजार 914 वोट प्राप्त हुए थे। जबकि इनेलो के चरणजीत रोड़ी को 88 हजार 93 वोट प्राप्त हुए थे। बहुजन समाज पार्टी के जनक अटवाल को 25 हजार 107 मत मिले थे। 2019 के चुनाव में 4 हजार 339 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया था। 2019 में सरसा में 75.97 फीसदी मतदान हुआ था। 2019 में जजपा और इनेलो की ओर से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अब कांग्रेस में है।

दलबदलु और किसानों के विरोध के चलते रफ्तार नहीं पकड़ रहा तंवर का चुनाव प्रचार

भारतीय जनता पार्टी की ओर से मार्च के दूसरे सप्ताह में सरसा लोकसभा से डा. अशोक तंवर को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व, स्वयं मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व सीएम मनोहर लाल सरसा में प्रचार अभियान में लगे हुए हैं। लेकिन फिर भी अभी तक तंवर का चुनाव प्रचार गति नहीं पकड़ पाया है। जिसका सबसे बड़ा कारण तंवर का कई पार्टियां बदलना है। इसके अलावा तंवर जहां भी प्रचार को लेकर जाते है वहां किसान उनका विरोध करने के लिए पहुंच जाते है। भाजपा के दूसरे धड़े के नेता तंवर के चुनाव प्रचार में उतनी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे, जितनी दिखानी चाहिए थी। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– Haryana Politics: दुष्यंत चौटाला ने लिखा राज्यपाल को लैटर, कहा करवाएं फ्लोर टेस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here