मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रही ‘विशेष गिरदावरी’ की प्रगति का लिया जायजा

Bhagwant Mann
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को राज्य में चल रही ‘विशेष गिरदावरी’ की प्रगति की समीक्षा की।

बाढ़ के कारण हुए नुक्सान के एक-एक पैसे की भरपाई के लिए मुआवजा देने की वचनबद्धता दोहराई | Bhagwant Mann

  • विशेष गिरदावरी का कार्य 15 अगस्त तक होगा मुकम्मल

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने शुक्रवार को राज्य में चल रही ‘विशेष गिरदावरी’ की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य भर में बाढ़ के मद्देनजर लोगों को मुआवजा देने के लिए बाध्य है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए राज्य सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है और बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं राज्य के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करके प्रत्यक्ष जानकारी ली है और अब बाढ़ प्रभावित जिलों के लोगों को सहायता देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में बाढ़ के कारण लोगों को हुए नुकसान का पता लगाने के लिए पहले ही विशेष गिरदावरी का आदेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विशेष गिरदावरी 15 अगस्त तक हर हाल में पूरी करना सुनिश्चित करें।

सीएम मान (Bhagwant Mann) ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार लोगों को फसल, मवेशी, घर या किसी भी चीज के हर नुकसान की भरपाई करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 19 जिलों के 1495 गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि रिर्पोटों के अनुसार 44 लोगों की जान चली गई है, 22 घायल हुए हैं, 391 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 878 आंशिक रुप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, इसके अलावा बाढ़ के दौरान 159 राहत शिविरों में 1277 लोग ठहरे हुए हैं। भगवंत मान ने कहा कि इन लोगों के एक-एक पैसे के नुकसान की भरपाई के लिए स्पेशल गिरदावरी 15 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी। बैठक में केबिनेट मंत्री ब्रहम शंकर जिम्पा, मुख्य सचिव अनुराग वर्मा व अन्य उपस्थित थे। Punjab News

यह भी पढ़ें:– मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मियों की हड़ताल जारी, जताया रोष